सुखराम चौधरी ने डोर टू डोर किया प्रचार, 4 परिवार भाजपा में हुए शामिल..

सुखराम चौधरी ने डोर टू डोर किया प्रचार, 4 परिवार भाजपा में हुए शामिल..

विकास के नाम दे वोट,लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन : सुखराम चौधरी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कॉंग्रेस के गढ़ निहालगढ़ में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान 4 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पार्टी की सदस्यता ली।

सुखराम चौधरी ने सभी के गले में भाजपा का पटका व फूल माला डाल कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने बताया कि पौण्टा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है, हर जगह लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिस के चलते वह लीड मार्जन से सीट निकाल रहे है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना तय है। इसलिए हर एक को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए ताकि विकास की रफ्तार लगातार जारी रहे। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में हुए विकास कार्य कांग्रेस के 20 वर्ष में करवाये गए विकास कार्यों के बराबर है।

इस दौरान भाजपा पार्टी की सदस्यता लेने वाले व्यक्तियों की सूची में परमजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह व मलकित सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी उनके साथ उपस्थित रहे।

इसके बाद सुखराम चौधरी ने गोंदपुर की जाट बस्ती और चौधरी बस्ती में नुक्कड़ सभाएँ की। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि हम 5 साल जनता के बीच सुख दुख में साथ रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

वहीं, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। युवा, महिला शक्ति व समर्थक पूरे जोश के साथ टीम के तौर पर मैदान में उतर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!