हत्या के मामलें में गिरफ्तार आरोपी शिमला आईजीएमसी से फरार….

 

हत्या के मामलें में गिरफ्तार आरोपी शिमला आईजीएमसी से फरार….

सिरमौर पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले गये थे आईजीएमसी…

न्यूज़ एप/शिमला

शिमला – सिरमौर पुलिस द्वारा आईजीएमसी लाये गए एक हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ है। सिरमौर पुलिस मेडिकल करवाने के चलते आरोपी को शिमला आईजीएमसी ले गई थीं। आरोपी अभी अंडर ट्रायल चला हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस द्वारा शनिवार को एक हत्या के आरोपी को शिमला स्थित आईजीएमसी ले जाया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ । पुलिस ने तत्काल नाके लगाकर आरोपी को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम गुरमिंदर सिंह जिला लुधियाना का रहने वाला है। जिसे अभी ट्रायल बेस पर नाहन जेल में रखा गया था। एएसपी सिरमौर बबिता राणा ने मामले की पुष्टि की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!