महिला सशक्तिकरण को लेकर समाजसेवी मदन मोहन शर्मा की पहल

महिला सशक्तिकरण को लेकर समाजसेवी मदन मोहन शर्मा की पहल

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिशा में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने नई पहल की है। मदन मोहन शर्मा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने व् उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूक करेंगे साथ ही स्वयं भी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया है की वो महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप में तैयार होने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए पांवटा साहिब में स्थान उपलब्ध करवाएंगे ताकि महिलाएं ग्रुप द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों की आसानी से बिक्री कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकेंगी।
दरसल मदन मोहन शर्मा भगाणी ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए हुए। प्रसिद्ध शिक्षाविद्व व् समाजसेवी प्रोफ़ेसर संतोष कुमार की 9वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष पर सारस व एसोर्ड संस्था के सयुंक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। प्रोफ़ेसर संतोष कुमार शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और कॉलेज से बतौर प्रिंसिपल सेवानिवृत हुए थे , जिसके बाद उन्होंने अपना सारा जीवन समाजसेवा को समर्पित किया। कई सामाजिक संस्थाओं का गठन किया और जन कल्याण हेतु संघर्ष करते रहे। 17 अगस्त 2013 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने सामाजिक संस्था सोशल एग्रीकल्चरल रिसर्जेंस ऑफ़ सिरमौर की भी स्थापना की थी। उनके देहांत के बाद भी संस्था सामाजिक कार्य कर रही है।
प्रोफ़ेसर संतोष कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि रवि प्रकाश जोशी बीडीओ पांवटा साहिब सहित समस्त पत्रकारों ने प्रोफ़ेसर संतोष कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में सेंकडो महिलाओं सहित स्थानीय लोग व् पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बीडीओ पांवटा साहिब रवि प्रकाश जोशी ने प्रोफ़ेसर संतोष कुमार का जीवन परिचय दिया उसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विस्तृत जानकारी सांझा की। कार्यक्रम के दौरान एसोर्ड संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश तोमर ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी व् भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने भी सम्बोधन में सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साँझा की। उन्होंने महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप को आजीविका कमाने के टिप्स दिए और उनसे वायदा किया की वो जल्द ही महलाओं के बीच पहुँच कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव मदद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ व मदन मोहन शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब चार दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया व् उनका हौसला भी बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!