प्रदेश में बिखर रहा कांग्रेस का कुनबा, दो विधायकों के बाद पांवटा साहिब में भी कई कांग्रेस छोड़ने को तैयार : सुखराम चौधरी

प्रदेश में बिखर रहा कांग्रेस का कुनबा, दो विधायकों के बाद पांवटा साहिब में भी कई कांग्रेस छोड़ने को तैयार : सुखराम चौधरी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि बीते दिन दो विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है। कई और बड़े नेता भी भाजपा हाईकमान के संपर्क में हैं।

सुखराम चौधरी ने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पांवटा साहिब में पिछले दिनों 300 परिवार कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि कई और लोग भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। उन्हें भाजपा में शामिल करने के दूसरा चरण 20 अगस्त के बाद शुरू किया जाएगा।

सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहित की नीतियों का परिणाम है कि लोग खुल कर भाजपा के पक्ष में समर्थन जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांवटा साहिब के विशाल नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार पांवटा साहिब आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में यहां मैदान में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचार सुने।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, मीडिया संयोजक रोहित चौधरी, राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!