हिम्मती बाप-बेटे ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से घिरी गोशालाओं से सुरक्षित निकालें एक दर्जन पशु….

हिम्मती बाप-बेटे ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से घिरी गोशालाओं से सुरक्षित निकालें एक दर्जन पशु….

आगजनी की बड़ी घटना, बच्चे लेकर महिलाएं भागी सुरक्षित स्थान पर…

जंगल में लगी आग पहुंची रिहायशी इलाके तक, तीन गोशाला जलकर हुई राख, लाखों का नुक्सान….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी मश्वा पंचायत के खलियांटी मे भी शुक्रवार दोपहर को जंगल में लगी आग ने अचानक रणजीत सिंह कंवर के घर को चारों तरफ से घेर लिया। एक बार परिवार आग के बीच फंस गया। लेकिन महिलाएं हिम्मत रखते हुए जहां छोटे बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पंहुची वहीं रणजीत सिंह और उनके बेटे विशाल ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों का सामना करते हुए पहले गोशाला मे बंधे पशुओं को खोलकर भगाया और फिर अपने आशियाने को बचाने मे जुट गये। इस दौरान तीन गोशालाएं तो आग की भेंट चढ़ गई लेकिन रिहायश मकान को किसी तरह जलने से बचा लिया। बाद मे कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पा लिया। उसके बाद पशुओं को ढूंढकर इकट्ठा किया गया। इस आगजनी से परिवार को आर्थिक हानि हुई है। पंचायत प्रधान कांटी मश्वा काहन सिंह कंवर ने मांग की है कि राजस्व विभाग मौके का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट बनाएं ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके। तहसीलदार कमरऊ नरौत्तम लाल गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही बड़वास पटवार सर्कल के पटवारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए गये है तथा नुकसान की रिपोर्ट बनाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!