हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक…
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को किया जागरूक….
एटीएम पीन व बैंक से संबंधित गुप्त जानकारी साझा ना करें:लाजेन्द्र तोमर
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने धुतनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पांवटा साहिब ने धुतनपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक मैनेजर लाजेन्द्र तोमर ने लोगों को बैंक की योजनाओं के बारें में बताया।उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व अटल पेंशन योजना के बारें में विस्तार रूप से जानकारी दी साथ ही डिजिटल लेन देन के खतरों से बचने बारें उपाय ग्रामीणों को बताया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की अपना एटीएम पीन व गुप्त जानकारी साझा ना करें।
इस मौके पर मोहन सिंह, जरनैल सिंह,विनोद कुमार, जंग सिंह आदि मौजूद थे।
