बिजली चोरी के खिलाफ विधुत बोर्ड की टीम ने की छापेमारी, रगें हाथों पकड़ा बिजली चोरी का मामला….
बिजली चोरी के खिलाफ विधुत बोर्ड की टीम ने की छापेमारी, रगें हाथों पकड़ा बिजली चोरी का मामला….
विधुत बोर्ड की टीम ने व्यक्ति के खिलाफ किया 20 हजार का जुर्माना….
CM हेल्पलाइन पर उपप्रधान ने की थी शिकायत….
न्यूज एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के सालवाला में विद्युत बोर्ड की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला रंगे हाथों पकड़ा है। जिस पर विद्युत बोर्ड ने व्यक्ति पर 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालवाला पंचायत के उपप्रधान अमर सिंह ने एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी करने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। जिसके बाद पुरूवाला के कनिष्ठ अभियंता अनिल चौहान ने सालवाला में दीपचंद के घर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पाया गया था कि दीपचंद ने बिजली की लाइन से डायरेक्ट अपने घर के लिए लाइट जुड़ी हुई थी। जिस पर कनिष्ठ अभियंता ने कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट सहायक अभियंता पुरूवाला को भेजी। सहायक अभियंता ने व्यक्ति के खिलाफ 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति का करीब 8 साल पहले बिजली का बिल ना देने पर बिजली का मीटर काटा गया था। जिसके बाद से व्यक्ति डायरेक्ट बिजली चोरी कर रहा था जिस पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की है
उधर विद्युत बोर्ड पुरूवाला के सहायक अभियंता अरूणदीप ने बताया कि एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है। जिस पर 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।
