महिलाओं के जज्बे को सलाम, वन विभाग की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटी जंगल के आग बुझाने के लिए…
महिलाओं के जज्बे को सलाम, वन विभाग की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटी जंगल के आग बुझाने के लिए…
इस काम के लिए महिलाओं की क्षेत्र में हो रही प्रशंसा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जब जंगल में आग की लपटें देख वन विभाग की टीम के साथ महिलाएं भी जुटी आग बुझाने, कड़ी मश्क्कत के बाद नष्ट होने से बचाया जंगल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणुका जी वन मंडल के जाजली वीट के धमौण के जंगल में भंयकर आग लग गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुट गये। लेकिन तेज हवा के कारण जंगल में आग और ज्यादा फैल गई। जिसके बाद कुनेर धमौण की महिलाएं भी आग की लपटें देख जंगल में पहुंच कर वन विभाग की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग बुझाने में जुट गये। वन विभाग की टीम व महिलाओं की कड़ी मश्क्कत के बाद दुसरें दिन आग पर काबू पाया गया और जंगल को नष्ट होने से बचाया गया। महिलाओं के इस काम के लिए क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है। अगर महिलाओं वन विभाग की टीम का सहयोग ना करती तो आग पर काबू पाना मुश्किल था जिससे पुरा जंगल आग से नष्ट हो जाता।
