पांवटा साहिब के 9 माह की 24 वर्षीय गर्भवती महिला की कोविड अस्पताल नाहन में दर्दनाक मौत,क्षेत्र में फैली शोक की लहर,यंग ब्रिगेड ने किया अंतिम संस्कार…
पांवटा साहिब के 9 माह की 24 वर्षीय गर्भवती महिला की कोविड अस्पताल नाहन में दर्दनाक मौत,क्षेत्र में फैली शोक की लहर,यंग ब्रिगेड ने किया अंतिम संस्कार…
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गर्भवती महिला की मौत से दुखी, एक सप्ताह से नाहन मैडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के महरुवाला की रहने वाली 9 माह की 24 वर्षीय गर्भवती कोरोना पॉजिटिव महिला की नाहन मैडिकल कॉलेज में दर्दनाक मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार भंगानी के यंग ब्रिगेड की टीम ने किया है। इस घटना से जहां क्षेत्र में माहौल गमगीन है। वहीं चिकित्सक भी दुखी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बबीता 9 महीने की गर्भवती थी। जिनका इलाज पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में चल रहा था। 27 मई को महिला को सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर महिला का कोरोना का टेस्ट किया गया। जिसके बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा सिविल अस्पताल से गर्भवती महिला को नाहन मैडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया। 6 दिन से महिला का उपचार नाहन कोविड अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज दोपहर को गर्भवती महिला की तबीयत खराब हुई और महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला का शव पांवटा साहिब भेजा गया। जहां से शव को महरुवाला भेजा गया। जहां पर नदी के किनारे यंग ब्रिगेड क्लब की टीम ने पीपीई किट पहनकर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। महिला के मौत की खबर सुनकर क्षेत्र गमगीन हो गया। इस के साथ साथ कोविड में काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दुखी है।
राजपुर के बीएमाओ अजय देओल, डॉक्टर हिमांशु ने बताया की नाहन मैडल कॉलेज में एक 9 महीने की 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हुई है। गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव थी जिसका नाहन मैडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
वहीं यंग ब्रिगेड क्लब के संयोजक कुलदीप सिंह,सचिव कमलजीत,राकेश , विजेंदर , संजय , कुलदीप , कमलजीत आदि ने बताया की गर्भवती महिला के निधन से पुरा क्षेत्र गमगीन है। क्लब की टीम ने महिला का अंतिम संस्कार किया है।
