सिरमौर की बेटी ने उत्तराखंड में चमकाया हिमाचल का नाम…
सिरमौर की बेटी ने उत्तराखंड में चमकाया हिमाचल का नाम…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत अम्बोया की आकांक्षा शर्मा ने उत्तराखंड के गढ़वाल विश्वविद्यालय में एमएससी (Master of science सांख्यिकी विभाग) में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर जिला सिरमौर सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित डीएवी पीजी महाविद्यालय के कुलपति द्वारा आकांक्षा शर्मा को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया।
आकांक्षा शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी आरंभिक पढ़ाई पांवटा साहिब से की है। आकांक्षा शर्मा ने दसवीं विद्यापीठ स्कूल पांवटा साहिब से पास की और प्रदेश बोर्ड में 70 रैंक हासिल किया।
जबकि प्लस टू गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से पास की है। प्लस टू में भी आकांक्षा शर्मा ने हिंदी विषय में सीबीएससी बोर्ड में टॉप किया था।
अब उत्तराखंड के गढ़वाल विश्वविद्यालय में एमएससी (Master of science सांख्यिकी विभाग) में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर तथा डीएवी पीजी महाविद्यालय के कुलपति द्वारा आकांक्षा शर्मा को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। साथ ही इन्हें डॉ राजीव जैन स्कॉलरशिप से भी नवाजा गया। आकांक्षा शर्मा ने इन सभी सफलताओं का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
आकांक्षा शर्मा ने बताया कि वह बैंकिंग के साथ-साथ सिविल सर्विसेज की तैयारियां कर रही है।
आकांक्षा शर्मा की माता आशा शर्मा ने पांवटा साहिब के सरस्वती विद्या मंदिर में 21 वर्ष तक बतौर आचार्य के रुप में अपनी सेवाएं दी। आकांक्षा शर्मा के पिता सुदेश शर्मा ने भी सरस्वती विद्या मंदिर में बतौर अध्यापक तथा प्रधानाचार्य के पद पर 21 वर्ष अपनी सेवाएं दी है।
सुदेश शर्मा ओर आशा शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए अपनी बेटी को बधाई दी और बेटी के सुंदर भविष्य की कामना की।
