गिरिपार क्षेत्र की बेटी का एमबीबीएस में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर…

गिरिपार क्षेत्र की बेटी का एमबीबीएस में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ पंचायत की मेधावी बेटी विश्वज्योति का एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कमरऊ पंचायत निवासी विश्वज्योति पुत्री कुंदन सिंह तोमर व इंदिरा तोमर की बेटी है। जिनका नीट परीक्षा उत्तीण कर एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमरऊ के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह तोमर ने बताया की बेटी विश्वज्योति ने 5वीं तक की शुरुआती शिक्षा कफोटा एसवीएन स्कूल से की थी। इसके बाद, जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन से वर्ष 2019 में12वीं(मेडिकल) की परीक्षा उर्तीण की थी। इसके बाद नीट परीक्षा की तैयारियों में जुट गई। 12 सितंबर को आल इंडिया नीट परीक्षा दी। जिसें बेटी की 71849 रैंक आयी थी। अब उन्हे एमबीबीएस की सरकारी सीट पर पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल चंबा में एडमीशन होने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!