सैना भर्ती में स्प्रिंग नेक्टर अकादमी के 60 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा की उत्तीर्ण….

सैना भर्ती में स्प्रिंग नेक्टर अकादमी के 60 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा की उत्तीर्ण….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

ऊना में हुई सैना भर्ती में स्प्रिंग नेक्टर अकादमी पांवटा साहिब के 60 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। जो की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, अकादमी के कोच पंकज कश्यप ने कहा की यह युवाओं की लगन और मेहनत का नतीजा है और कहा की अकादमी में 103 विद्यार्थी शारीरिक परीक्षा की तयारी कर रहे थे जिसमे से 60 विद्यार्थियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर अकादमी और अपने माता पिता का नाम चमकाया है। एकेडमी के संयोजक कुलदीप सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हए बताया की अकादमी में पांवटा , शिलाई , नाहन , शिमला क्षेत्र के अधिकतर विद्यार्थी थे जिन्होंने शारीरिक परीक्षा पास कर लिखित परीक्षा की तयारी में जुट गए है। अकादमी पिछले 7 वर्षो से लगातार अच्छे परिणाम देने में अव्वल रही है और भविष्य में भी निरन्तर परिणाम आते रहेंगे । कोच पंकज कश्यप ने कहा की भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओ के लिए अकादमी हर विद्यार्थी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ी है।इस मौके पर दीप चौधरी , अजित सिंह , रामलाल , गुंजन , रवि आदि ने सभी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!