पहले बहन बनी अस्सिटेंट प्रोफेसर, अब भाई धीरज बना तहसीलदार, परिवार में खुशी का माहौल….

पहले बहन बनी अस्सिटेंट प्रोफेसर, अब भाई धीरज बना तहसीलदार, परिवार में खुशी का माहौल….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिमला जिला के ठियोग के कुफ्टा गांव से संबंध रखने वाले धीरज शर्मा ने HAS की परिक्षा पास कर तहसीलदार के पद के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एक महीने पहले धीरज शर्मा की बड़ी बहन शीतल शर्मा का चयन भी अस्सिटेंट प्रोफ़ेसर के लिए हुआ है। जिस कारण परिवार में खुशी है। धीरज शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला से पूरी की है तथा बी टेक सीएसई यूआईआईटी शिमला से की है। उसके बाद धीरज शर्मा ने एचएएस के टेस्ट की तैयारी शुरू की। बताया जा रहा है कि धीरज आनलाईन वीडियो गेम का भी बहुत शौकिन है। धीरज शर्मा की बहन शीतल शर्मा का चयन एक महीने पहले अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए हुआ है तथा एक महीने के अंदर ही भाई के चयन तहसीलदार पद के लिए होना गर्व की बात है। शीतल शर्मा शिमला जिला के ठियोग के कुफ्टा गांव की बेटी है तथा उनका विवाह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में ऋषभ शर्मा के साथ हुआ है। ऋषभ शर्मा पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है तथा धीरज शर्मा को एचएएस की तैयारियां करवाने में उनका अहम योगदान रहा है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा पहली बारी में एचएएस की परीक्षा में 2 नंबर से रह गये थे। जिसके बाद धीरज शर्मा ने अपने दुर्गम गांव कुफ्टा में एक साल तक तैयारीयां की तथा दूसरी बारी में एचएएस की परीक्षा पास कर तहसीलदार के पद के लिए चयन हुआ है। धीरज शर्मा के पिता पशुपालन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है तथा माता गृहणी है। धीरज शर्मा के तहसीलदार के पद के लिए चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!