गिरिपार की बेटी रिया गुप्ता बनी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी का माहौल…
गिरिपार की बेटी रिया गुप्ता बनी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी का माहौल…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन की बेटी रिया गुप्ता के स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल। रिया गुप्ता ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है तथा ग्रामीण क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र के टोरू भैला में अपनी सेवाएं देगी।
जानकारी के अनुसार रिया गुप्ता साधारण परिवार से संबंध रखती है। रिया गुप्ता ने हिम पब्लिक स्कूल सतौन से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। उसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब से की तथा बीएससी नर्सिंग माता पद्मावती कॉलेज नाहन से की है। उसके बाद रिया गुप्ता ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(Community health officer) के टेस्ट की तैयारियां की। रिया गुप्ता का स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(Community health officer) के पद पर चयन हुआ है। जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रिया के पिता राजपाल गुप्ता निजी कंपनी में काम करते है तथा माता गृहणी है और छोटा भाई प़ढ़ाई कर रहा है। जिला सिरमौर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(Community health officer) के पद के लिए रिया गुप्ता का ही चयन हुआ है तथा प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। रिया अपनी सेवाएं स्वास्थ्य खंड राजपुर के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्र टारू भैला में देगी। रिया गुप्ता ने बताया की वह ग्रामीण क्षेत्र में ही अपनी सेवाएं देगी ताकि करीब लोगों का सेवा करने का मौका मिल सके। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता सहित पूरे परिवार को दिया है।
