यमुना नदी में कूड़ा डालने पर वन विभाग ने 9 गाड़ियों को किया जब्त, 80 हजार रूपए ठोका जुर्माना…

यमुना नदी में कूड़ा डालने पर वन विभाग ने 9 गाड़ियों को किया जब्त, 80 हजार रूपए ठोका जुर्माना…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के यमुना नदी में कूड़ा डालने पर वन विभाग ने 9 वाहनों को जब्त कर 80 हजार रूपए का जुर्माना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में नगर परिषद शहर भर का कूड़ा यमुना नदी में डालने का मुद्दा कई बार उठ चुका है तथा कई बार वन विभाग नगर परिषद के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुके हैं। लेकिन नगर परिषद इस पर गंभीर नहीं है। शुक्रवार को वन विभाग को सूचना मिली की यमुना नदी में कुछ गाड़ियों से कूड़ा डाला जा रहा है तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की मौके पर 9 गाड़ियों से कुछ लोग कूड़ा उतार रहे हैं। वन विभाग ने 9 वाहनों को जब्त कर 80 हजार रूपए का जुर्माना ठोका है। बताया जा रहा है की यह वाहन नगर परिषद के है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की यमुना नदी में कूड़ा डालने के मामले में 9 वाहनों को जब्त कर 80 हजार रूपए का जुर्माना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!