पांवटा साहिब में कोरोना के 133 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
पांवटा साहिब में कोरोना के 133 मामलें पॉजिटिव आने से प्रशासन की बड़ी मुश्किलें….
उपमंडल में लगातार हो रही कोरोना मामलें में बढ़ोतरी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में एक साथ 133 मामलें कोरोना के आने से प्रशासन की चिंताएं बड़ गई है। पांवटा साहिब से 377 कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए थे। जिनमें से 133 मामलें पॉजिटिव आये है जबकी 46 सैंपल पेंडिग पड़े हुये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में लगातार कोरोना के मामलें में बढ़ोतरी हो रही है। उपमंडल में अभी तक 600 से अधिक एक्टिव मामलें है। सोमवार को करीब 377 कोरोना के टैस्ट लिए थे जिसमें से 133 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तथा 46 मामलें पेंडिंग है। पांवटा साहिब में एक साथ 133 मामलें पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की चिताएं बड़ गई है। अधिक्तर पॉजिटिव आये लोगों को हॉम आईसोलेशन किये हुये है। जिनकी लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर रहे है।
उधर स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की सोमवार को 377 कोरोना के टैस्ट लिए थे जिनमें से 133 मामलें पॉजिटिव आये है तथा 46 सेंपल पेडिंग में है।
