पांवटा साहिब में एसडीएम ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद और हिंसा के विरोध में दिलाई शपथ…

पांवटा साहिब में एसडीएम ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद और हिंसा के विरोध में दिलाई शपथ…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम विवेक महाजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव,सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!