पांवटा साहिब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना तीन युवकों को पड़ा मंहगा….

पांवटा साहिब में कर्फ्यू का उल्लंघन करना तीन युवकों को पड़ा मंहगा….

पुलिस ने तीनों युवकों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में तीन युवकों को रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करना मंहगा पड़ गया। पुलिस टीम ने तीनों युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुये प्रदेश सरकार ने सिरमौर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। शनिवार देर रात को पांवटा साहिब पुलिस टीम सुरजपुर की तरफ गश्त करने निकले तो देखा की सुरजपुर के पास नैशनल हाईवे पर रिषु, कादीर खान व अमित कुमार नशे की हालत में घूम रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें घूमने का कारण पूछा तो वह सही जबाब नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस टीम ने तीनों युवक को कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की तीन युवक को कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों युवक को अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!