सतौन में महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक..

सतौन में महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान, लोगों को किया जागरूक..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के सतौन पंचायत में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में शनिवार को महिला मंडल ने बाजार में सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने सतौन के वार्ड नंबर एक में सफाई की। महिला मंडल सतौन बाजार की प्रधान इन्द्रा देवी, उपप्रधान रेणू शर्मा,चन्द्रप्रभा, महाराणी, गीता शर्मा, वन्दना भंडारी व अनिता शर्मा आदि ने बताया की सतौन में महिलाओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया की हमें आसपास सफाई रखनी चाहिए। अपने आसपास सफाई रखने से बीमारियों से भी बचाव रहता है। इस दौरान महिलाओं ने वार्ड नंबर एक में सफाई की तथा सुखे कचरे को इकट्ठा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!