खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर शिलाई क्षेत्र के लिए उठाई एंबुलेंस की मांग…
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर शिलाई क्षेत्र के लिए उठाई एंबुलेंस की मांग…
सराहां अस्पताल को एंबुलेंस देने पर सांसद का जताया आभार…
मांग पत्र मिला है,मांग को जल्द पूरा किया जायेगा:सांसद
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने की मांग की है साथ ही सांसद द्धारा सराहां अस्पताल को दी गई एंबुलेंस के लिए आभार प्रकट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने पछाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां अस्पताल के लिए अपनी तरफ से एक एंबुलेंस भेंट है। जिसके बाद खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर उनका आभार प्रकट किया है साथ ही शिलाई विधायक क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस देने की मांग की है। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की इन दिनों कोरोना महामारी के कारण अधिक्तर 108 एंबुलेंस कोविड के काम में लगी हुई है। जिससे दूरदराज के गांव में लोगों को एंबुलेंस न मिलने के कारण दिक्कतें आ रही है। इस लिए प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप को पत्र लिखकर शिलाई विधासभा क्षेत्र के लिए एक एंबुलेंस की मांग की गई है।
उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप ने बताया की खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर की तरफ से शिलाई क्षेत्र के लिए एंबुलेंस देने के लिए मांग पत्र मिला है। मांग को जल्द ही पूरा किया जायेगा।
