माहौल खराब करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीजीपी
माहौल खराब करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीजीपी
पांवटा साहिब में ASP बिठाने के लिए सरकार को भेजी गई रिपोर्ट, पांवटा में पुख्ता होंगे सुरक्षा के इंतजाम….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
चाहे किसी भी धर्म का हो धार्मिक उन्माद फैलाने वाले को नहीं बख्शा जायेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने पांवटा साहिब के धौलाकुआं में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है जो प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब दो राज्यों के साथ लगता क्षेत्र है इस लिए पांवटा साहिब मे एएसपी बिठाने के लिए प्रदेश सरकार को लिखकर भेजा है साथ ही पुलिस स्टाफ भी बढ़ाया जायेगा। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की धार्मिक भावनाएं के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पहले ही हिरासत में लिया है तथा दो लोगों दंगा भड़कने पर हिरासत में लिया गया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। इससे पहले धौलाकुआं में प्रशासन ने दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ सद्भावना संवाद बैठक की गई जिसमें दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। इसके बाद डीजीपी संजय कुंडू ने माजरा पुलिस थाना पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,नाहन के विधायक राजीव बिंदल,आईजी हिमांशु मिश्रा, डीसी आरके गौतम, एसपी ओमापति जम्वाल, शुभ्रा तिवारी, एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, भीष्म ठाकुर, प्रतिभा चौहान आदि मौजूद थे।
