IIM Sirmaur: डाक्‍टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री आइआइएम सिरमौर के नए निदेशक नियुक्त…

IIM Sirmaur: डाक्‍टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री आइआइएम सिरमौर के नए निदेशक नियुक्त…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

IIM Sirmaur, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आइआइएम सिरमौर के नए निदेशक की नियुक्ति की है। आईआईएम कोलकाता के प्रोफेसर एवं आइआइएमसी त्रिची के निदेशक रहे डॉक्‍टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री को नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉक्‍टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने आईआईएम सिरमौर पांवटा साहिब में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आईआईएम सिरमौर के नए निदेशक डाक्‍टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने बताया कि उनका उद्देश्य संस्‍थान को एनआइआरएफ रैंकिंग में देश के शीर्ष 15 संस्थानों में शामिल करने का है। अगले पांच वर्षों में वह अकादमिक उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रयासशील होंगे।

हिमाचल प्रदेश के विकास एवं अनुसंधान के लिए आईआईएम सिरमौर प्रयास करेगा। इसके साथ ही वह हिमाचल तथा केंद्र सरकार के सहयोग से लोगों की जरूरतों को पूरा करने में योगदान व सकारात्मक सहयोग करेंगे। राष्ट्रीय महत्व के इस संस्थान ने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। डॉक्टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री की नियुक्ति 5 वर्ष के लिए हुई है। इससे पहले आईआईएम सिरमौर की निदेशक प्रोफेसर नीलू रोहमैत्रे रही।

आईआईएम सिरमौर का शुभारंभ सितंबर 2015 में हुआ था। तब से आईआईएम सिरमौर पांवटा साहिब के एक निजी भवन में चल रहा है, जबकि हिमाचल सरकार ने आईआईएम सिरमौर के भवन निर्माण के लिए धौलाकुआं में 1000 बीघा भूमि दी है। जिस पर 400 करोड़ रुपए से प्रथम चरण के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।

डॉक्टर प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने मार्केटिंग में मास्टर डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय से तथा जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज मुंबई से मार्केटिंग में पीएचडी की है। उन्हें 30 वर्षों का अनुभव मार्केटिंग तथा शिक्षा के क्षेत्र में है। इसके साथ ही उन्होंने विदेश में भी शिक्षण कार्य किया है। उन्होंने फिलिप में कोटलर और गौरी आर्मस्ट्रांग के साथ प्रिंसिपल ऑफ मार्केटिंग नामक किताब का सह लेखन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!