माजरा में दंगे भड़काने की साज़िश में पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य चार दिन के पुलिस रिमांड पर…
माजरा में दंगे भडकाने की साज़िश में पंचायत प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य चार दिन के पुलिस रिमांड पर…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में उन्माद फैलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई की रात को शिवलिंग पर अभ्रद टिप्पणी करने पर दो समुदाय में पुलिस थाने के बाहर तनाव हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्माद फैलाने के मामले में वीरवार को पुलिस ने एक पंचायत प्रधान सहित एक पूर्व बीडीसी सदस्य को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किए गए जहां से दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
