हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर देश में सबसे अधिक, डराने वाले हैं ये आंकड़े…

हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर देश में सबसे अधिक, डराने वाले हैं ये आंकड़े…

क्यूं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में मृत्यु दर अधिक और रिकवरी रेट कम….

अगर आपके करीबी इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो सावधान…..

न्यूज़ एप/शिमला

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम सरकार द्वारा हाल ही में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर देश से अधिक है और रिकवरी रेट कम है।

आंकड़ों की पड़ताल करने पर और भी अधिक भयावह आंकड़े सामने आए हैं।प्रदेश ने कोरोना के बढ़ते मामलों व लगातार बढ़ती मौतों के आंकड़ों ने देश को पीछे छोड़ दिया है। भारत में मामलों की प्रति लाख दर 1499.5 के मुकाबले हिमाचल में 1530.3 मामले आ रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि देश की मृत्यु दर 1.1 है, जबकि हिमाचल की मृत्यु दर 1.5 है। इसमें भी पहाड़ी प्रदेश बहुत आगे है। उल्टा हिमाचल का रिकवरी रेट देश के मुकाबले कम है।

जानकारों की माने तो भारत का रिकवरी रेट 81.9 है, जबकि हिमाचल का रिकवरी रेट 78.1 है। ये देश ही नहीं दुनिया से भी कम है। ऐसे में प्रदेश सरकार के साथ ही विपक्ष की चिंता बढ़ना भी लाजमी है।

प्रदेश में अभी तक 1,679 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों का आंकड़ा ज्यादा है। हिमाचल में 64.8 फ़ीसदी की पुरुष मृत्यु दर है, जबकि महिला मृत्युदर 35.2 फ़ीसदी है।

अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो सावधान

मृत्यु दर गंभीर बीमारियों से मरने वालों की ज्यादा है। यानी कि 65.5 फ़ीसदी गंभीर बीमारियों वाले लोग कोरोना के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।

इसमें भी मधुमेह के रोगियों को कोरोना मौत के मुंह में ज्यादा धकेल रहा है। दूसरे नंबर पर उच्च रक्तचाप वाले लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं।

ये भी है मृत्यु का एक बड़ा कारण….

सीएम जयराम ठाकुर भी मान चुके हैं कि हिमाचल प्रदेश में देश के मुकाबले कोरोना मामलों सहित मृत्यु दर ज्यादा है, जोकि चिंता का विषय है।

मृत्यु दर बढ़ने का मुख्य कारण कोरोना पॉजिटिव का समय पर अस्पतालों में ना आना है, क्योंकि नया वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है, यहां तक कि युवाओं को भी ये वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए पॉजिटिव होते ही तुरत डॉक्टर से सलाह लें।

अब तक कौन से मंत्री व अधिकारी हो चुके हैं संक्रमित….

उधर, हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सरकार में आला अफसर कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची भी शामिल हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, आरडी धीमान, दिवेश कुमार जैसे आला अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। डीजीपी संजय कुंडू आइसोलशन के बाद ड्यूटी पर लौट आए हैं।

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, जबकि समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!