शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय शूलिनी मेला शुरू, बहन से मिलने गंज बाजार पहुंचीं मां शूलिनी….

शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय शूलिनी मेला शुरू, बहन से मिलने गंज बाजार पहुंचीं मां शूलिनी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सोलन की आराध्य देवी मां शूलिनी की शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय शूलिनी मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। शूलिनी माता शहर में लोगों को दर्शन देने के बाद देर शाम अपनी बहन के घर गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर पहुंचीं। अब मां रविवार रात को वापस अपने मंदिर लौटेंगी। मां शूलिनी हर वर्ष जून महीने में अपनी बहन से मिलने जाती हैं। इसी उपलक्ष्य में शूलिनी मेला मनाया जाता है। माता शूलिनी मेले की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ हुई और इसके बाद पुरानी कचहरी पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल ने मां शूलिनी के दर्शन किए। इसके बाद अनेक देवताओं की झांकियों के साथ माता शूलिनी का डोला शहर की ओर रवाना हुआ। हजारों लोगों ने माता शूलिनी के दर्शन किए। मां शूलिनी सेवा समिति द्वारा माता के सिक्के भी लोगों को प्रसाद के तौर पर वितरित किए गए।

शहर में करीब 50 जगह लगे भंडारे

मां शूलिनी की नगरी मेला शुरू होते ही भंडारों के साथ अन्नपूर्णा बन गई। यहां जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं। मेले के पहले दिन शहर में करीब 50 जगह भंडारे लगाए गए। मालरोड पर पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक करीब 1 दर्जन भंडारे लगे थे। इसके अलावा अप्पर बाजार, चौक बाजार, पुरानी कचहरी, सर्कुलर रोड, राजगढ़ रोड, सपरून व आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने भंडारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!