विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा पंचायत प्रधान…
विजिलेंस की टीम ने 20 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा पंचायत प्रधान…
एक व्यक्ति से काम के एवज में रखी थी 20 हजार रूपए रिश्वत की डिमांड…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के शिलाई उपमंडल की बेला पंचायत के प्रधान को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नाहन की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पंचायत प्रधान, शिकायतकर्ता से उसके द्वारा गत वर्षों में करवाए गए विकास कार्य की दो लाख रुपये की पेमेंट, जो पंचायत में लंबित थी, उसकी एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
परेशान होकर शिकायतकर्ता ने नाहन में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये लेकर पंचायत प्रधान के पास भेजा तथा इन 20 हजार के नोटों पर विजिलेंस की टीम ने पाउडर व रुपये के नंबर नोट कर लिए थे। जैसे ही पंचायत प्रधान ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लिए, विजिलेंस की टीम ने बेला पंचायत के प्रधान भगत सिंह को मौके पर ही दबोच लिया। साथ ही पंचायत प्रधान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पंचायत प्रधान को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हो हुए गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उधर जिला सिरमौर के उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बताया कि जैसे ही विजिलेंस कार्यालय से पंचायत प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट आएगी उसके बाद पंचायत प्रधान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
