पांवटा साहिब में दुकानदार को जिंदा जलाने का प्रयास….

पांवटा साहिब में दुकानदार को जिंदा जलाने का प्रयास….

पिडित व्यक्ति ने दंबगों पर लगाये आरोप, जांच में जुटी पुलिस….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के शिवपुर मे एक व्यक्ति की झोपडीनुमा दुकान मे अचानक आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर का सामान तो जला ही है लेकिन एक पालतू कुत्ता भी जिंदा जल गया। । पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग उसे जिंदा जलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह बड़ी मुश्किल से वहां से भागने में कायम रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवपुर मे शुक्रवार देर रात संजय नाम के एक व्यक्ति की झोंपड़ीनुमा दुकान में आग लग गई। जिस वक्त यह आग लगी संजय कुमार भी उस दुकान में सोया हुआ था किसी तरह संजय कुमार ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन उनका पालतू कुत्ता जो कि अंदर ही बंधा हुआ था वह जिंदा जल गया। संजय कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह काम कुछ दबंग लोगों का है जो उसे मारना चाहते हैं। उसने बताया कि अगर वह किसी तरह अपनी जान उस घर से निकलकर ना बचाता तो वह भी उस कुत्ते की तरह जिंदा जल जाता। पिडित ने आरोप लगाए हैं कि जब वह जलती दुकान से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था तो उसे दो लोगों ने वापिस उस जलती दुकान में धक्का देकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन वह वहां से बड़ी मुश्किल से सुरक्षित निकला। फिलहाल इस मामले को लेकर पुरूवाला पुलिस जांच में जुट गई है।शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे मेडिकल करवाया है।
डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!