पांवटा साहिब यमुना नदी में पंजाब के 23 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत….

पांवटा साहिब यमुना नदी में पंजाब के 23 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत….

प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकाला बाहर…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

पांवटा साहिब के यमुना नदी में पंजाब के एक 23 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभजोत सिंह (23) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी फतेगंज, लुधियाना, पंजाब अपने परिजनों के साथ पांवटा साहिब गुरूद्वारे में माथा टेकने आते थे तथा वह परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया। नहाते समय युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक को डूबते देख परिजन चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री व थाना प्रभारी अशोक चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक को नदी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया की यमुना नदी में एक पंजाब के श्रद्वालु की डूबने से मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!