गृहमंत्री अमित शाह जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं: बलदेव तोमर

गृहमंत्री अमित शाह जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं: बलदेव तोमर

गिरिपार क्षेत्र की 3 लाख जनता हमेशा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऋणी रहेंगे..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

पांच दशक पुरानी मांग गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के मामले में गृह मंत्रालय व आरजीआई से हरी झंडी मिलने के बाद पुरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर है। दिल्ली से पांवटा साहिब पहुंचने पर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर व हाटी प्रतिनिधिमंडल का हाटी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बलदेव तोमर का पांवटा साहिब के वाई पॉइंट पास जोरदार स्वागत किया गया। जहां से बाजार से होते हुए लोक निर्माण विश्राम गृह तक आभार रैली निकाली गई। इस दौरान हाटी समुदाय की महिलाएं अपने परंपरागत पोशाक पहनकर नाटी डाली गई।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आयोजित कार्यक्रम में हाटी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हाटी मुद्दे पर बहुत बड़ा संघर्ष हुआ। इसमें बहुत सी समस्याएं भी आई। उन्होंने कहा की केंद्रीय हाटी समिति ने इस संघर्ष जारी रखा तभी आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। बलदेव तोमर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र के 154 पंचायतों के तीन लाख लोगों का दर्द को समझा। मुख्यमंत्री ने गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट को हमारे पक्ष में तैयार कर आरजीआई को भेजी तथा गृह मंत्री अमित शाह के पास मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और गृह मंत्री ने जनजातीय मुद्दे को घोषित करने के लिए हरी झंडी दी है। बलदेव तोमर ने कहा की गृहमंत्री अमित शाह जो बोलते हैं वो करके दिखाया है। गृह मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है की एक सप्ताह में हाटी मुद्दे की रिपोर्ट कैबिनेट में रखकर पास करवाया जायेगा। बलदेव तोमर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद विरेन्द्र कश्यप आदि का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा की गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित होने के बाद हमारे युवाओं को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में विकास कार्य में रफ्तार पकड़ेगी।

इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री, अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, ओपी चौहान, ज्ञान चौहान, गुमान वर्मा, जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान,मामराज शर्मा,आरपी तिवारी, सुनीता तोमर,आशा तोमर, सुनिता नेगी, वेदप्रकाश, लायक राम शास्त्री, कुलदीप राणा, प्रदीप सिंघटा,अतर कंवर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!