कांटी मशवा पंचायत के निर्विरोध चुने गए प्रधान काहन सिंह कंवर को एसडीएम ने दिलाई शपथ…..

कांटी मशवा पंचायत के निर्विरोध चुने गए प्रधान काहन सिंह कंवर को एसडीएम ने दिलाई शपथ…..

ग्रामीणों ने पेश की थी एकता मिसाल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब विकास खण्ड के कांटी मशवा पंचायत के निर्विरोध चुने गए प्रधान काहन सिंह कंवर को एसडीएम रजनेश ने शपथ दिलाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी मशवा पंचायत में जनवरी महीने में हुये पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने काहन सिंह को निर्विरोध प्रधान चुना था लेकिन उस समय वोटर लिस्ट में काहन सिंह का नाम दर्ज नहीं था। जिस कारण किसी व्यक्ति ने भी उस समय नामंकन दाखिल नहीं किया तथा पंचायत प्रधान का पद खाली रहा। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने कांटी मशवा पंचायत में वोट बनाने की अधिसूचना जारी की और काहन सिंह का वोट लिस्ट में नाम दर्ज किया गया और फिर से ग्रामीणों ने काहन सिंह को निर्विरोध प्रधान चुना। मंगलवार को पांवटा साहिब एसडीएम कार्यालय में एसडीएम रजनेश ने निर्विरोध चुने पंचायत प्रधान काहन सिंह को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ गौरव धीमान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!