दिल्ली से वापिस लोटने पर हाटी प्रतिनिधिमंडल का पांवटा साहिब पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत…

दिल्ली से वापिस लोटने पर हाटी प्रतिनिधिमंडल का पांवटा साहिब पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत…

हाटी मुद्दे पर हरी झंडी मिलने पर बांटी मिठाइयां, केंद्र व प्रदेश सरकार का जताया आभार…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

पांच दशकों से चले आ रहे हाटी मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हरी झंडी मिलने के बाद पांवटा साहिब में हाटी समिति ने बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, पूर्व सांसद विरेन्द्र कश्यप आदि का आभार प्रकट किया है। पांवटा साहिब हाटी यूनिट के अध्यक्ष ओपी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अध्यक्षता में गिरिपार क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिला। आरजीआई की रिपोर्ट हाटी के हित में मिली है तथा गृह मंत्री ने जनजातीय मुद्दे को घोषित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस उपलक्ष पर पांवटा साहिब में मंगलवार देर शम 5 बजे हाटी समिति हिमाचल- हरियाणा सीमा पर बैहराल बैरियर दिल्ली गये हाटी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद सैकड़ों हाटी लोगों के साथ वाई पॉइंट से लेकर पूरे शहर में आभार रैली निकालेंगे।
बैठक में पांवटा साहिब हाटी यूनिट के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, लायक राम शास्त्री, शिवानन्द शर्मा, ब्रह्मा नंद शर्मा, खजान सिंह नेगी, रामलाल शर्मा, रमेश तोमर,नेत्र चौहान, गुमान वर्मा, हेमराज , संतराम शर्मा, पूर्ण तोमर,मोहि राम, अतर पुण्डीर, शांति स्वरूप धीमान, कल्याण सिंह चौहान, खजान सिंह, कंवर सिंह,हिरा सिंह,अतर कंवर, सीता राम चौहान, जयपाल सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!