सतौन ने शिल्ला को 51 रनों से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया…

सतौन ने शिल्ला को 51 रनों से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया…

क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने के उद्देश्य से करवाते हैं क्रिकेट प्रतियोगिता: रविन्द्र

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कोड़गा खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में सतौन की टीम ने शिल्ला की टीम को 51 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है।
सतौन की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सतौन की टीम ने निर्धारित 6 ओबर में तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। जिसमें कपिल ने 30, अर्जून ने 29 व राकेश ने 23 रन बनाए। शिल्ला की तरफ से गेंदबाज अजय ने 2 विकेट व रणदीप ने 1 विकेट लिया। शिल्ला की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 6 ओबर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 36 रन ही बना सके। जिसमें मनदीप ने 13 व गौरव ने 10 रन बनाए। जिसकी सतौन के गेंदबाज विशाल व राकेश ने तीन तीन विकेट झटके। सतौन ने शिल्ला की टीम को 51 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है। क्रिकेट प्रतियोगिता में इस मैच में बतौर टीम के खिलाड़ी राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कोड़गा खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 60 टीमें भाग ले रही है। कोड़गा नवयुवक मंडल गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। कोड़गा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र कपूर ने बताया की गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र की दर्जनों टीमें भाग लेती है। क्रिकेट प्रतियोगिता कराने उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं का नशे से दूर रखना है। उन्होंने बताया की जब समय समय पर खेलकर के आयोजन किए जाते है तो युवाओं ध्यान नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!