पांवटा साहिब के राजबन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीसीआई के 256 कर्मचारियों के लिए कोरोना टैस्ट, 88 कर्मचारियों की लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज..
पांवटा साहिब के राजबन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीसीआई के 256 कर्मचारियों के लिए कोरोना टैस्ट, 88 कर्मचारियों की लगी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज..
बीएमओ अजय देवोल ने लोगों से की ये अहम अपील….
स्वास्थ्य विभाग की ये टीम मौके पर डटी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के राजबन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीसीआई के कर्मचारियों सहित 256 लोगों के कोरोना टैस्ट लिए साथ ही 88 कर्मचारियों की कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र में दिनप्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती ही जा रही है। जिससे प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ रही है। औधोगिक क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राजबन सीसीआई प्रबंधन ने कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट करवाने का फैसला लिया। जिससे कर्मचारी व उनके परिवार सुरक्षित रहे। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजबन पहुंच कर सीसीआई के 256 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए है साथ ही 88 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने सभी लोगों से अपील करी की कोरोना के लक्षण सामने आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाये ताकी समय रहते उपचार दिया जा सके। उन्होंने कहा की सभी लोग कोविड वैक्सीन भी लगाये ताकी कोरोना महामारी से बचा जा सके।
इस मौके पर डॉक्टर हिमांशु डॉ.आशुतोष,सीसीआई एचआर हैड़ सुरेंद्र कुमार,बीपीएम रविन्द्र कुमार, हैल्थ वर्कर मीना, सीएचओ श्रृति,आशा वर्कर कंचन पूरी,सवरना,श्यामा देवी, प्रेमसुधा आदि मौजूद थे।
उधर स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की सीसीआई राजबन मैं 256 कर्मचारियों के कोरोना टैस्ट लिए गये तथा 88 कर्मचारियों को कोविड की पहली डोज लगाई गई।
