Breaking News: पांवटा साहिब में बड़ी वारदात- पहले मजदूर का गला रेता फिर फोन छीन कर भागा बदमाश

Breaking News: पांवटा साहिब में बड़ी वारदात- पहले मजदूर का गला रेता फिर फोन छीन कर भागा बदमाश

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

देर सांय उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मत्रालियों में बदमाश सरेआम चाकू से एक मजदूर का गला रेत कर फरार हो गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया जब 17 वर्षीय दिहाड़ीदार मजदूर समय करीब 8.30 बजे करीब घर से कुछ ही दूरी पर शौचालय के लिए गया। तभी अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक पीछे से गले पर चाकू से वार किया और युवक से फोन छीन कर भाग गया।

वारदात में घायल की पहचान कुलदीप कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र खेमकरण निवासी कुंजा मत्रालियों के तौर पर हुई है। जो कि अलीगढ़ यूपी के स्थाई निवासी हैं और यहां पर क्रेशर पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।

वारदात में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रिचा ने पूछे जाने पर बताया कि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। सिविल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

उधर, वारदात की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर सिविल अस्पताल पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। आगामी कार्यवाही पुलिस ने जांच कारवाई शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला लूट का है या आपसी रंजिश की। पीड़ित अथवा पीड़ित के परिवार ने किसी पर शक होने की बात से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!