शिलाई में दिनदहाड़े बड़ी वारदात,पैसे के लेनदेन को लेकर सिर में बोतल मार की हत्या..

शिलाई में दिनदहाड़े बड़ी वारदात,पैसे के लेनदेन को लेकर सिर में बोतल मार की हत्या..

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी..

न्यूज़ एप/शिलाई

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर काम कर रही कम्पनी के दो कर्मचारियों में आपस में पैसों के लेन-देन को लेकर बहसबाजी हो गई। जिसमें एक कर्मचारी ने तहश में आकर दूसरे कर्मचारी के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। जिस कारण 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर इन दिन निर्माण कार्य चला हुआ है। सोमवार दोपहर को मीनस में राष्ट्रीय उच्च मार्ग -707 में कार्यरत तीन कर्मी कम्पनी द्वारा बनाए गए अस्थाई आवास में पार्टी कर रहे थे तो पार्टी के दौरान दो कर्मियों साहिल गुलेरिया निवासी बल्ह, जिला मण्ड़ी एवं 23 वर्षीय नवरत्न निवासी किश्तवाड़, जम्मू एवं कश्मीर के बीच अचानक पैसो के लेन-देन को लेकर आपस में बहसबाजी हो गई तथा साहिल गुलेरिया ने आवेश में आकर नवरत्न के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। हमले में नवरत्न गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दुसरे कर्मचारी तुरंत उपचार के लिए शिलाई अस्पताल में लाये, जहां पर चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!