गिरिपार क्षेत्र में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
गिरिपार क्षेत्र में गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
न्यूज़ एप श्री रेणुका जी
श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत चाड़ना (भाटगढ़) के समीप एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा, युवक के घर के समीप ही उस समय पेश आया, जब उसने कार से नियंत्रण खो दिया।
बीती रात 10ः30 बजे के आसपास हुए हादसे में घायल युवक कपिल को ददाहू अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक कार (HP79-1944) में घर लौट रहा था। बेकाबू होकर कार गहरी खाई में लुढ़क गई।
