कांटी मशवा सड़क पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल

कांटी मशवा सड़क पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल

पांचों दोस्त पांवटा साहिब से कांटी मशवा झरने पर गये थे घूमने

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कांटी मशवा सड़क पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां से चारों घायल को उपचार के बाद गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब से प्रदीप कुमार (28) पुत्र फुल सिंह निवासी अमरगढ़, अजय चौधरी (22) पुत्र सतीश चौधरी निवासी ज्वालापुर, मनीष (29) पुत्र जगदीश चंद निवासी पुरूवाला, अनीश (26) पुत्र जगदीश चंद निवासी पुरूवाला व सौरभ चौधरी (22) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सुरजपुर सुबह पांवटा साहिब से कार में सवार होकर घूमने के लिए कांटी मशवा खड्ड में झरने पर गये हुए थे तथा वापिस आते समय बाबा की कुटिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही सतौन से युवा मौके पर पहुंचे तथा पांचों घायलों को कड़ी मशक्कत से गहरी खाई से बाहर निकलकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार (28) पुत्र फुल सिंह निवासी अमरगढ़ को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल चार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन के लिए रैफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब की डी.एस.पी. अदिति सिंह ने बताया कि एक कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है तथा चार घायल हुए है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!