अनुबंध पर 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को रैगुलर करने के निर्देश..

अनुबंध पर 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को रैगुलर करने के निर्देश..

न्यूज़ एप/शिमला

शिमला: राज्य में अनुबंध पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को सरकार ने नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर कार्मिक विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी विभागाध्यक्षों को पात्र कर्मचारियों को रैगुलर करने के लिए कहा है। इससे विभिन्न विभागों में सैंकड़ों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सबसे अधिक शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन आदेशों के तहत रैगुलर होंगे।

जिन अनुबंध कर्मियों का तीन साल का कार्यकाल आगामी सितम्बर माह में पूरा होगा उन्हें 30 सितम्बर से रैगुलर किया जाएगा। इसी तरह पांच साल पूरा करने वाले डेलीवेजर और कंटीजैंट पेड वर्कर्ज को भी रिक्त पदों पर रैगुलर किया जाएगा। इनके लिए कोई नया पद सृजित नहीं होगा। इनके नियमितीकरण के बाद डेलीवेजर व कंटीजैंट पेड वर्कर्ज का वास्तविक पद खत्म किया जाएगा।

कार्मिक विभाग के इन आदेशों के बाद अनुबंध, दैनिक भोगी व कंटीजैंट पेड वर्कर्ज को लेकर संबंधित विभागों द्वारा नियमितीकरण को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। अधिकतर विभागों ने रैगुलर होने वाले कर्मचारियों की सूची मंगवा रखी है, अब केवल आदेशों का इंतजार है। राज्य सरकार की अनुबंध पॉलिसी के मुताबिक तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को हर साल 31 मार्च और 30 सितम्बर को रैगुलर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!