DAV पांवटा साहिब में बारहवीं के बच्चों को विदाई समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि के तौर पर साधना लवानिया ने की शिरकत..

DAV पांवटा साहिब में बारहवीं के बच्चों को विदाई समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि के तौर पर साधना लवानिया ने की शिरकत..

मिस्टर डीएवी आभाष आनन्द, मिस डीएवी कनिका व मिस्टर/मिस पर्सनैलिटी दिव्यांश व हिमानी..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पावंटा साहिब – डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साधना लवानिया (धर्मपत्नी, प्राचार्य डॉ वी के लवानिया) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु हवन आयोजित किया गया।

तत्पश्चात समस्त डीएवी स्टाफ ने साधना लवानिया एवं डॉ वी के लवानिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया तथा उनके कर कमलों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया।

इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी शिखा, चित्रांश तथा भूमिका मंच संचालन करते नजर आए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक फ्यूज़न नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कक्षा ग्यारहवीं की इफ्रा एवं महक वर्मा द्वारा किए गये डुएट नृत्य को भरपूर सराहा गया। तत्पश्चात कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उपहार भेंट किए गए।

इसके बाद कक्षा बारहवीं की विद्यार्थी हितेषी, दिव्या, ममता एवं सान्या ने मंच संभाला तथा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कक्षा बारहवीं की ओर से कनिका एवं हिमांशी ने शानदार डुएट क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया।

शिवानी एवं जतिन द्वारा गिटार वादन पर प्रस्तुत किए गए गीतों पर समस्त दर्शक झूम उठे। तत्पश्चात कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य मुख्यअतिथि साधना लवानिया, डॉ वी के लवानिया एवं समस्त स्टाफ को उपहार भेंट किए गए।

कक्षा बारहवीं की हितैषी तथा दिव्या ने प्राचार्य डॉ वी के लवानिया के कुशल नेतृत्व एवं सभी अध्यापकों की कार्यकुशलता पर प्रकाश डाला तथा उनके योगदान को अपने जीवन में अविस्मरणीय बताया।

अंत मे सर्वांगीण क्षेत्रों में अग्रणी विद्यार्थियों को चयनित कर विभिन्न प्रश्नों के राउंड्स द्वारा गुजारा गया, जिसमें शिक्षक स्नेह गौतम एवं शिक्षिका पूनम शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका अदा की।

मिस्टर डीएवी के रूप में आभाष आनन्द, मिस डीएवी के रूप में कनिका, मिस्टर पर्सनैलिटी के रूप में दिव्यांश ठाकुर एवं मिस पर्सनैलिटी के रूप में हिमानी को चुना गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साधना लवानिया, डॉ वी के लवानिया तथा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

अंत में प्राचार्य डॉ लवानिया ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के मूलमंत्र दिए तथा परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स प्रदान किए। डॉ लवानिया ने विशेष रूप से एक्टिविटी इंचार्ज मीनाक्षी नेगी सहित पीजीटी स्टाफ- प्रदीप गुप्ता, के एल गुप्ता, गुरबचन सिंह, स्नेह गौतम, पूनम शर्मा, अश्वनी गोयल, शालिनी गौतम तथा समस्त स्टाफ की सफल आयोजन हेतु प्रशंसा की।

अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने जीवन मे अमूल्य योगदान हेतु डीएवी पांवटा का हार्दिक धन्यवाद किया तथा स्वादिष्ट भोजन के उपरांत विदाई ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!