मुख्यमंत्री से मिलकर होमगार्ड के जवानों ने रखी अपनी मांगें…

मुख्यमंत्री से मिलकर होमगार्ड के जवानों ने रखी अपनी मांगें…

न्यूज़ एप/नाहन

जिला सिरमौर के एकदिवसीय दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल होम गार्ड चतुर्थ वाहिनी नाहन के सभी जवान और महिला शक्ति, सिरमौर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोम दत ठाकुर की अध्यक्षता में मिले और उन्हे अपना मांग पत्र सौंपा। जिसमे जिला सिरमौर में होम गार्ड की मुख्य मांग जिला सिरमौर के पुलिस थानो, चौकियों मे 2015-16 से लगभग 130 पद खाली पड़े हैं, उन पर होमगार्ड के जवानों को तैनाती दी जाएं। इन रिक्तियों की सूची एसपी सिरमौर द्वारा पहले भी भेज रखी है जो कि अभी तक भरी नहीं गई है। उन खाली पड़े पदो को भरने के बारे में एक मांग पत्र सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू को दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला सिरमौर के थानों और चौकियों में डयूटी कर रहे होमगार्ड के जवानों को पिछले 2 माह से सैलरी नहीं मिली है। इस मौके पर अध्यक्ष सोमदत, रमेश, टीकम, दीपक सुमेर राणा, सुरेन्द्र, राधा, रेणु, प्रोमिला नीलू, संजय, कैदार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!