सतौन में बढ़ते कोरोना के मामलें को देखते हुये पंचायत ने करवाया सैनिटाइज का छिड़काव…
सतौन में बढ़ते कोरोना के मामलें को देखते हुये पंचायत ने करवाया सैनिटाइज का छिड़काव…
सतौन में 35 से अधिक है कोरोना के एक्टिव मामलें, आशा वर्कर की टीम रख रही है निगरानी…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
एशिया की सबसे बड़ी चूना पत्थर मंडी सतौन में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिससे पंचायत वासियों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। सतौन में करीब 40 मामलें कोरोना के एक्टिव है। जिसको देखतें हुए पंचायत ने सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया है। इस दौरान आशा वर्कर की टीम भी मौजूद रही।
सतौन पंचायत के प्रधान ममता देवी,उपप्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सुरेश चौहान आदि ने बताया की बताया की सतौन पंचायत में लगातार कोरोना के मामलें बढ़ते जा रहे है। जो की चिंता का विषय है। जिसको देखते हुए पंचायत ने सैनिटाइज के छिडकाव करवाया है।
इस दौरान आशा वर्कर ममता शर्मा व किरण देवी मौजूद थे।
