गिरिपार क्षेत्र के खनन व्यवसाई लायक राम तोमर का हृदय गति रुकने से निधन….

 

गिरिपार क्षेत्र के खनन व्यवसाई लायक राम तोमर का हृदय गति रुकने से निधन….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के खनन व्यवसाई कमरऊ निवासी लायक राम तोमर का पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरऊ के खनन व्यवसाई एंव समाजसेवी लायक राम तोमर के पांवटा साहिब में अपने निवास में तबियत खराब हुई। जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गये जहां पर उपचार के दौरान अचानक उनको हार्टअटैक आ गया। जिस कारण उनका निधन हो गया। लायकराम तोमर का लम्बे समय से क्षेत्र में खनन का कार्य था तथा सामाजिक कार्यो में भी वह बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। लायक राम तोमर शिलाई के पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के ससुर थे। उनके निधन पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, सिरमौर माईन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, कमरऊ ट्रक यूनियन के प्रधान खतर सिंह ठाकुर, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर बीडीसी सदस्य प्रताप ठाकुर,सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,पोका पंचायतप्रधान सतीश चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ,नेत्र चौहान, कमरऊ पंचायत के पूर्व प्रधान मामराज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह, शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी,ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुरेश तोमर,चन्द्रमोहन ठाकुर, जगदीश तोमर आदि ने दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!