तीन साल बाद शुरू होगा प्रसिद्ध सतौन बिशु मेला,26 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा बिशु मेला,पंचायत ने शुरू की तैयारियां….
तीन साल बाद शुरू होगा प्रसिद्ध सतौन बिशु मेला,26 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा बिशु मेला,पंचायत ने शुरू की तैयारियां….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र का प्रसिद्ध सतौन बिशु मेला तीन साल बाद 26 से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। कोविड के कारण यह बिशु मेला तीन साल तक आयोजित नहीं हो पाया था। बिशु मेला की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में प्रतिवर्ष अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में बिशु मेला बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें पूरे शिलाई विधानसभा क्षेत्र सहित श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब, नाहन विधानसभा क्षेत्र सहित हरियाणा व उत्तराखंड के लोग भी इस मेले शिरकत करते हैं।
सतौन पंचायत प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पंचायत सचिव सीमा ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, पंचायत सदस्य नरेश तोमर व सुरेन्द्र कुमार आदि ने बताया की कोरोना के कारण सतौन बिशु मेला दो साल से नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष पंचायत ने बिशु मेले की तैयारियां शुरू कर दी है। सतौन बिशु मेला 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा। 28 अप्रैल को मेला कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें बड़े दूर दूर से पहलवान अपना दमखम दिखाने आयेंगे।
