पांवटा साहिब के जंगल में वन विभाग की टीम ने की 400 लीटर लाहन नष्ट

पांवटा साहिब के जंगल में वन विभाग की टीम ने की 400 लीटर लाहन नष्ट

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के वनमंडल पांवटा साहिब के तहत भंगानी परिक्षेत्र की टीम ने माजरी के जंगलों में अवैध शराब के कारोबार को अंजाम देने वालों पर कार्रवाही करते हुए वन विभाग की टीम ने अवैध शराब की भट्टी को नष्ट किया।

भट्टी पर रखें चार लोहे के ड्रमों को काटकर 400 लीटर लहान नष्ट की। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को भंगानी परिक्षेत्र के माजरी के जंगलों में अवैध शराब के कारोबार की बार-बार शिकायतें मिल रही थी।

उक्त शिकायत पर कार्रवाही करते हुए पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने वनखंड अधिकारी हर्षवर्धन, वनरक्षक सचिन, रोहित व वन कर्मी मोही राम, सुंदर तथा बहादुर की टीम बनाकर मौके पर छापेमारी की।

माजरी के जंगल में छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम ने चार भट्टीयों पर रखें लोहे के ड्रमों को कुल्हाड़ी से काटकर 400 लीटर लहान नष्ट की। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

उधर पूछे जाने पर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि भंगानी वन परिक्षेत्र की टीम ने माजरी के जंगलों में 400 लीटर लहान को नष्ट किया है। इस तरह की कार्रवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!