भाजपा में शामिल हुए दिग्गज कांग्रेस नेता सरदार हरप्रीत सिंह रतन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए दिग्गज कांग्रेस नेता सरदार हरप्रीत सिंह रतन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ बैठक के बाद ज्वाॅयन की भाजपा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में बुधवार का दिन जहां कांग्रेस के सरदार हरप्रीत सिंह रतन के पार्टी से इस्तीफा देने के कारण जहां अच्छा नही रहा वहीं भाजपा में शामिल होने पर पार्टी को मजबूती मिल गई।

अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजने के बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने भाजपा ज्वाॅयन कर ली है। बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर वह भाजपा में शामिल हुए।

इसकी फोटो भी उन्होंने मीडिया में शैयर की है। उन्होंने कहा है कि “आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकार नड्डा के दिल्ली आवास पर उनके साथ शिष्टाचार बैठक हुई।

बैठक के दौरान केंद्र की भावी नीतियों और विकास की भावी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने जा रही है।

श्री नड्डा के व्यवहार और दूरदर्शिता ने काफी प्रभावित किया। इस मौके पर अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

गौर हो कि हरप्रीत रतन पांवटा साहिब में कांग्रेस में वह बड़े स्तंभ के रूप में जाने जाते थे और उनके भाजपा में जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!