ओवर स्पीड डंपर से परेशान ग्रामीणों ने शिवपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का रोका काफिला
ओवर स्पीड डंपर से परेशान ग्रामीणों ने शिवपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का रोका काफिला
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में सड़को के खस्ताहाल होने से व ओवर स्पीड डंपर से परेशान शिवपुर के ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला रोककर विरोध जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान राजपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जा रहे थे कि पांवटा साहिब – भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास ग्रामीण पहले ही सड़क पर खड़े हो गए। जैसे ही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला आया तो ग्रामीण बीच सड़क पर खड़े होकर उद्योग मंत्री की गाड़ी रोक दी। ग्रामीणों का कहना है कि पांवटा साहिब – भंगानी सड़क पर क्रशर से भरकर बड़े बड़े ट्रक बड़ी तेज़ गति से आते है, जिस कारण कई बार सड़क हादसे में लोगों की जान भी गई है। इसके आलावा सड़क की भी खस्ताहाल हो चुकी है, जिस कारण लोगों को घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला रोककर ओवर स्पीड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन को निर्देश देकर कार्रवाई की जायेगी तथा सड़क को जल्द दुरूस्त कर दिया जायेगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफिले को आगे जाने दिया।
