अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल….

अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

श्री रेणुका जी विधानसभा से हिमाचल प्रदेश के मशहूर धावक सुनील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। बताते चलें कि सुनील शर्मा एक प्रसिद्ध धावक है। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल ही नहीं, अपितु भारत का नाम भी रोशन किया है। मनीष ठाकुर का कहना है कि ऐसे धावक के लिए प्रदेश सरकार ने कोई ठोस नीति नहीं बनाई है।

पिछले कई वर्षों से लगातार सुनील शर्मा प्रदेश सरकार से प्रदेश के धावकों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन हमेशा उन्हें प्रदेश सरकार से निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा ने पूरे प्रदेश में सामाजिक रूप से कई पीड़ित परिवारों की भी समय समय पर जरूरत के हिसाब से मदद भी की है।

आज सुनील शर्मा ने केजरीवाल की खिलाड़ियों और युवाओं के प्रति बन रही नीतियों को लेकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मनीष ठाकुर ने आम आदमी परिवार में सुनील शर्मा का स्वागत किया, और कहा कि उनके आने से आप पार्टी को जरूर ताकत मिलेगी और साथ ही साथ सुनील शर्मा उसी ताकत के साथ खिलाड़ियों और युवाओं के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!