युवक ने पंखे में फंदा लगाकर की आत्महत्या…

युवक ने पंखे में फंदा लगाकर की आत्महत्या…

सुसाइड नोट लिखकर पत्नी को लिखा कि बेटी का ध्यान रखना…

पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल (25) पुत्र सुशील कुमार निवासी जामनीवाला का शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी के रूठकर घर से मायके जाने पर वह तनाव में था। शनिवार देर रात को युवक अपने कमरे में गया और सो गया जब सुबह युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके माता-पिता युवक को देखने कमरे में गए कमरे में देखा तो युवक पंखे पर फंदा लगाकर लटका हुआ था। जिसके बाद युवक के माता-पिता उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है युवक ने कुछ वर्ष पहले अपनी मर्जी से शादी की हुई थी और 2 दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद से ही वह तनाव में था। पुलिस को युवक के कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं और युवक ने अपनी पत्नी के लिए लिखा की मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता साथ ही लिखा कि बेटी का ध्यान रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!