आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया अपना दुखड़ा,CM ने सुनी समस्याएं….
आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया अपना दुखड़ा,CM ने सुनी समस्याएं….
जल रक्षक संघ ने भी रखी मांग…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पांवटा साहिब दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ व जल रक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तराखंड के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए थे। उससे पहले वह पांवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में रूके हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला तथा उन्होंने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने ज्ञापन सौंपकर कहा की प्रदेश में हजारों आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने सरकार से मांग करी की जब किसी अन्य कंपनी को टेंडर जाए तो कंपनी को निंद दिए जाएं की पुराने कर्मचारियों को ही काम पर रखें साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई पोलिसी बनाई जाए। इस दौरान जल रक्षक संघ का भी एक प्रतिनिधिमंडल मंडल मुख्यमंत्री से मिला तथा मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई। जल रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया की प्रदेश में करीब 6 हजार जल रक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करी की जल रक्षक के 11 साल का अनुबंध 8 साल किया जाए तथा मानदेय भी बढ़ाया जाए साथ ही हर महीने तनख्वाह दी जाए जिससे हमारे परिवार का पालन-पोषण सही से हो सके। इस दौरान और भी कई लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं सुनाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया की जल्द समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
