उपमंडल पुलिस कार्यालय में आतंकवाद के खिलाफ शपथ….
उपमंडल पुलिस कार्यालय में आतंकवाद के खिलाफ शपथ….
इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई थी हत्या….
डीएसपी बीर बहादुर ने पुलिस कर्मचारियों को दिलाई शपथ….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उप-मंडल पुलिस अधिकारी पावटां-साहिब द्वारा कार्यालय कर्मचरियों को आतंकवाद निरोधक शपथ दिलाई गई।
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बाहदुर ने बताया की 21 मई 1991 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी ।इसी के बाद इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है, आम लोगों की पीड़ा को उजागर करना और यह दिखाना कि यह कैसे राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक है। वर्ष 1991 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस वर्ष राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस की आधिकारिक घोषणा 21 मई, 1991 को भारत के 7वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद की गई थी।वह तमिलनाडु में आतंकवादियों द्वारा मारे गए थे। इसके बाद वी.पी. सिंह सरकार ने 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों आदि में आतंकवाद विरोधी शपथ ली जाती है।
